ऐक्ट्रेस श्रेनु ने शादी के 8 माह बाद मुंबई में खरीदा घर, गृह प्रवेश की फोटो की शेयर
'इश्कबाज़' सीरियल फेम टीवी ऐक्ट्रेस श्रेनु पारिख म्हात्रे और उनके पति व ऐक्टर अक्षय म्हात्रे ने अपनी शादी के करीब 8 माह बाद मुंबई में अपना घर खरीद लिया है। श्रेनु ने इंस्टाग्राम स्टोरी में गृह प्रवेश पूजा की तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें दोनों पति-पत्नी मैचिंग कपड़ों में नज़र आ रहे हैं। दोनों ने दिसंबर में शादी की थी।
read more at Times Now नवभारत


