Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ऐक्ट्रेस सारा अली खान के खिलाफ केदारनाथ मंदिर जाने को लेकर जारी हुआ फतवा

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Friday, 30 October, 2026
उत्तर प्रदेश के मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने अभिनेत्री सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर जाने पर फतवा जारी किया है। उन्होंने कहा कि शरियत के मुताबिक किसी मुस्लिम का मंदिर में पूजा-पाठ करना नाजायज़ और हराम है। मौलाना ने कहा कि सारा को अल्लाह से माफी मांगनी चाहिए वरना इसे बड़ा गुनाह माना जाएगा।