ऐक्टर अनूप सोनी ने शेयर किया दिल्ली एयरपोर्ट की कन्वेयर बेल्ट पर पड़े अंडरवियर का वीडियो
ऐक्टर अनूप सोनी ने दिल्ली एयरपोर्ट की कन्वेयर बेल्ट पर पड़े किसी शख्स के अंडरवियर का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "जी हां, यह वारदात हुई मेरी आंखों के सामने...उम्मीद है जिसका था उसे मिल गया हो।" वीडियो में कुछ यात्री कन्वेयर बेल्ट के पास अपने सामान का इंतज़ार करते दिख रहे हैं।
read more at Hindustan Times


