ऐक्टर जयदीप अहलावत ने बताया उन्होंने 5 महीने में कैसे घटाया 27 किलो वज़न
5 महीने में 27 किलोग्राम वज़न घटाने का खुलासा करने वाले अभिनेता जयदीप अहलावत ने बताया है कि उन्होंने ऐसा कैसे किया। बकौल अहलावत, लॉकडाउन में उनकी डाइट में पराठे, छोले, दाल, घी और मक्खन शामिल था। अहलावत ने बताया कि उन्होंने न सिर्फ अपनी डाइट में बदलाव किया बल्कि चीनी का परहेज़ करते हुए एक्सरसाइज़ को भी अहमियत दी।
read more at न्यूज़ 24


