ऐक्टर राम चरण के पास हैं ₹7.5 करोड़ की रोल्स-रॉयस स्पेक्टर समेत कौनसी लग्ज़री कारें?
अभिनेता राम चरण हाल ही में हैदराबाद के आरटीओ ऑफिस में अपनी रोल्स-रॉयस स्पेक्टर कार का रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचे। अभिनेता ने करीब ₹7.5 करोड़ की यह कार जुलाई में खरीदी थी। बकौल रिपोर्ट्स, राम चरण के पास ₹3.35 करोड़ की मर्सिडीज़ मेबैक जीएलएस 600, ₹2.63 करोड़ की लेक्सस एलएम एमवीपी और ₹2.5 करोड़ की बीएमडब्ल्यू आई 7 सीरीज़ कार है।
read more at Hindustan Times


