ऐक्टर सिद्धार्थ ने JCB की खुदाई से की 'पुष्पा 2' के पटना वाले इवेंट की तुलना
एक इंटरव्यू में ऐक्टर सिद्धार्थ ने पटना (बिहार) में ऐक्टर अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' के प्रोमोशनल इवेंट में जुटी भारी भीड़ को लेकर कहा है, "यह सब मार्केटिंग है। भारत में भीड़ जुटाना बड़ी बात नहीं है।" उन्होंने आगे कहा, "आप जेसीबी ले आइए तब भी भीड़ आ जाएगी। भारत में भीड़ का क्वॉलिटी से कोई संबंध नहीं है।"
read more at Hindustan Times


