ऐक्सिडेंट के बाद आपका कॉल आने पर हिम्मत मिली थी: पीएम मोदी से ऋषभ पंत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के दौरान भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत ने कहा है, "डेढ़ साल पहले जब मेरा ऐक्सिडेंट हुआ था तो आपने मेरी मां को फोन किया था।" उन्होंने कहा, "उस समय मेरे दिमाग में बहुत सारी बातें थीं लेकिन जब आपका फोन आया तो मुझे उससे आराम मिला। वो हमारे लिए बहुत मुश्किल भरा समय था।"
read more at X


