ऐक्टर नागा शौर्य ने की इंटीरियर डिज़ाइनर अनुषा शेट्टी से बेंगलुरु में शादी, सामने आई तस्वीरें
टॉलीवुड ऐक्टर नागा शौर्य ने रविवार को इंटीरियर डिज़ाइनर अनुषा शेट्टी से बेंगलुरु में शादी की जिसकी तस्वीरें व वीडियोज़ ऑनलाइन सामने आए हैं। नागा शौर्य व अनुषा कथित तौर पर 2 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। गौरतलब है कि 19-नवंबर को बेंगलुरु में शौर्य और अनुषा की मेहंदी समारोह और कॉकटेल पार्टी रखी गई थी।
read more at PINKVILLA


