ऐक्टर विजयकांत के निधन पर देबिना बनर्जी ने जताया शोक, कहा- मेरे पहले तमिल हीरो थे
अभिनेत्री देबिना बनर्जी ने ऐक्टर और डीएमडीके के संस्थापक विजयकांत के निधन पर शोक जताया है। देबिना ने इंस्टाग्राम पर विजयकांत के साथ अपनी पहली तमिल फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मेरे पहले तमिल (फिल्म के) हीरो...आपके साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा। आपने मुझे समय का महत्व समझाया और मानवता की सीख दी।"
read more at ABP न्यूज़


