Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ऐक्ट्रेस आरती सिंह ने शेयर कीं शादी के बाद अपनी पहली रसोई रस्म की तस्वीरें

short by अनघा तेलंग / on Tuesday, 7 May, 2024
अभिनेता गोविंदा की भांजी व टीवी अभिनेत्री आरती सिंह ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर शादी के बाद अपनी पहली रसोई रस्म की तस्वीरें शेयर कीं। आरती ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "पहली रसोई- मिठास और प्यार से भरपूर।" गौरतलब है कि आरती ने 25 अप्रैल को बिज़नेसमैन दीपक चौहान से मुंबई में शादी की थी।