ऐक्ट्रेस कंगना रनौत के पास कितनी है चल और अचल संपत्ति?
मंडी (हिमाचल प्रदेश) लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी ऐक्ट्रेस कंगना रनौत ने चुनावी हलफनामे में कुल ₹91.65 करोड़ की संपत्ति की घोषणा की है जिसमें ₹28.73 करोड़ की चल संपत्ति और ₹62.92 करोड़ की अचल संपत्ति है। कंगना के पास 1 स्कूटर और 3 लग्ज़री कारें (बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज़ बेंज और मर्सिडीज़ मायबख) हैं। उनके पास 50 एलआईसी पॉलिसी हैं।
read more at हिन्दुस्तान


