ऐक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने बिज़नेसमैन वरुण बंगेरा से की शादी, तस्वीर आई सामने
टीवी ऐक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने शनिवार को बिज़नेसमैन वरुण बंगेरा से शादी कर ली। करिश्मा व वरुण के विवाह समारोह की एक तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है जिसमें ऐक्ट्रेस गुलाबी लहंगे और वरुण सफेद शेरवानी में दिखाई दे रहे हैं। करिश्मा ने इससे पहले अपनी मेहंदी व हल्दी की रस्म की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।
read more at Hindustan Times


