ऐक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने सलमान को डेट करने की अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया, कहा- मैं सिंगल हूं
ऐक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने अभिनेता सलमान खान को डेट करने की अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, "इस पर मैं क्या कहूं?...मैं सिंगल हूं। मुझे सिंगल रहना पसंद है।" उन्होंने कहा, "ईमानदारी से कह रही हूं, फिलहाल मेरा ध्यान मेरे करियर पर है।" पूजा और सलमान आगामी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में साथ नज़र आएंगे।
read more at लेटेस्टली


