ऐक्ट्रेस प्रणिता सुभाष ने की गर्भवती होने की घोषणा, शेयर कीं अल्ट्रासाउंड की तस्वीरें
ऐक्ट्रेस प्रणिता सुभाष ने सोशल मीडिया पर खुद के गर्भवती होने की जानकारी दी है। कन्नड़, तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में नज़र आ चुकीं प्रणिता ने इंस्टाग्राम पर अपने पति नितिन राजू के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं जिनमें अल्ट्रासाउंड की तस्वीरें भी शामिल हैं। गौरतलब है, प्रणिता ने मई-2021 में बेंगलुरु के बिज़नेसमैन नितिन से शादी की थी।
read more at Instagram


