ऐक्ट्रेस वनिता विजयकुमार पर हुआ हमला, शेयर की चोटिल आंख की तस्वीर
बिग बॉस तमिल की पूर्व कंटेस्टेंट वनिता विजयकुमार ने सोशल मीडिया पर अपनी चोटिल आंख की तस्वीर शेयर कर दावा किया है कि उन पर हमला किया गया था। ऐक्ट्रेस ने लिखा, "मुझपर हुए हमले की तस्वीर बहुत हिम्मत जुटाकर शेयर कर रही हूं।" ऐक्ट्रेस ने दावा किया कि पूर्व कंटेस्टेंट प्रदीप ऐंटनी के समर्थकों ने उनपर हमला किया था।
read more at The News Minute


