ऐक्ट्रेस संगीता घोष ने 7 महीने की बेटी होने का खुलासा करने के बाद शेयर की उसकी तस्वीरें
धारावाहिक 'स्वर्ण घर' की ऐक्ट्रेस संगीता घोष ने 7 महीने की बेटी होने का खुलासा करने के बाद उसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। उन्होंने बेटी का नाम देवी राठौर रखा है और तस्वीरें शेयर कर लिखा, "मिलिए हमारी दुनिया से।" संगीता ने इससे पहले बताया था कि दिसंबर में बेटी का जन्म समय से पहले हो गया था।


