Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ऐक्ट्रेस सोनम कपूर को किंग चार्ल्स-तृतीय के कोरोनेशन कॉन्सर्ट का मिला निमंत्रण

short by मोनिका शर्मा / on Sunday, 30 April, 2023
यूके के किंग चार्ल्स-तृतीय की ताजपोशी से जुड़े कॉन्सर्ट में ऐक्ट्रेस सोनम कपूर हिस्सा लेंगी। वैरायटी के अनुसार, 6 मई को किंग चार्ल्स-तृतीय और क्वीन कैमिला की ताजपोशी के बाद 7 मई को विंडसर कासल में एक कोरोनेशन कॉन्सर्ट आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में सोनम मंच पर गायक स्टीव विनवुड और एक्सक्लूसिव कॉमनवेल्थ वर्चुअल क्वायर को इंट्रोड्यूस करेंगी।