Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ऐडिलेड में डे-नाइट टेस्ट के पहले दिन एक ही ओवर में 2 बार बंद हुईं फ्लड लाइट्स

short by रघुवर झा / on Friday, 6 December, 2024
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ऐडिलेड में खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को एक ही ओवर में 2 बार फ्लड लाइट्स बंद हो गईं और स्टेडियम में अंधेरा हो गया। यह घटना ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 18वें ओवर में हुई और उस वक्त भारत के तेज़ गेंदबाज़ हर्षित राणा गेंदबाज़ी कर रहे थे।