Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'ऐतराज़' में नेगेटिव रोल ऑफर होने पर प्रियंका दुखी होकर रोने लगी थीं: निर्माता सुनील दर्शन

short by तान्या झा / on Tuesday, 13 September 2022
निर्माता सुनील दर्शन ने यूट्यूबर सिद्धार्थ कन्नन से कहा है कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा निर्देशक अब्बास-मस्तान की फिल्म 'ऐतराज़' (2004) नहीं करना चाहती थीं। उन्होंने बताया, "प्रियंका ने मुझसे कहा कि...उन्हें एक वैंप की भूमिका के लिए ऑफर आया...इससे वह इतनी परेशान हो गईं कि रोने लगी थीं।" बकौल निर्माता, नेगेटिव भूमिका निभाने के लिए उन्होंने प्रियंका को मनाया था।