'ऐनिमल' में रणबीर के साथ काम करने के बाद फिल्मों को चुनने का मेरा तरीका बदलेगा: रश्मिका
ऐक्ट्रेस रश्मिका मंदणा ने 'बॉलीवुड बबल' से कहा है, "फिल्म 'ऐनिमल' की शूटिंग के बाद बतौर ऐक्टर मैंने कई चीज़ें समझी हैं। मेरा फिल्मों को चुनने का तरीका बदलेगा।" रश्मिका ने कहा, "मैंने निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा, ऐक्टर रणबीर कपूर व अनिल कपूर के साथ इतने करीब से काम किया है कि इसके बाद मेरा परफॉर्म करने का तरीका बदलेगा।"


