Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ऐप के ज़रिए धोखाधड़ी किए जाने के मामले में सीबीआई ने देशभर में 30 जगहों पर की छापेमारी

short by अपर्णा कुमारी / on Wednesday, 1 May, 2024
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने ऐप के ज़रिए निवेश के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी किए जाने के मामले में दिल्ली, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश समेत 10 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेश के 30 स्थानों पर छापेमारी की है। सर्च अभियान के दौरान मोबाइल फोन्स, कंप्यूटर हार्ड ड्राइव्स, सिम कार्ड्स, एटीएम/डेबिट कार्ड समेत कई महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य ज़ब्त किए गए हैं।