Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एप्पल ने भारत में ऐप खरीदने व सब्सक्रिप्शन के लिए क्रेडिट और डेबिट कार्ड स्वीकारना किया बंद

short by shashank mishra / on Thursday, 5 May, 2022
एप्पल ने भारत में ऐप स्टोर से ऐप्स खरीदने और सब्सक्रिप्शन वाली सेवाओं के लिए क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान स्वीकारना बंद कर दिया है। एप्पल सपोर्ट पेज के मुताबिक, यूज़र इन सर्विसेज़ के लिए केवल नेट-बैंकिंग, यूपीआई और एप्पल आई़डी बैलेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं। गौरतलब है, पिछले साल आरबीआई के नए ऑटो-डेबिट नियम लागू हुए थे।
read more at Apple