ऐम्बुलेंस न मिलने पर एमपी में अपनी भतीजी का शव कंधे पर उठाकर चलता दिखा शख्स
छतरपुर (मध्य प्रदेश) में ऐम्बुलेंस नहीं मिलने पर अस्पताल से अपनी भतीजी का शव कंधे पर उठाकर चल रहे एक शख्स का वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, बुखार से पीड़ित बच्ची का ज़िला अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था। छतरपुर के सीएमओ डॉ. विजय पठौरिया ने कहा, "संबंधित…अधिकारियों से बात करूंगा…ताकि दोबारा ऐसी गलती ना हो।"
read more at हिन्दुस्तान


