Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ऐश्वर्या शर्मा ने अभिनेता नील भट्ट को किया अनफॉलो, तलाक की अफवाहों को मिली हवा

short by शुभम गुप्ता / on Sunday, 29 November 2026
अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा ने तलाक की अफवाहों के बीच कथित तौर पर इंस्टाग्राम पर अपने पति व अभिनेता नील भट्ट को अनफॉलो कर दिया है और उनके साथ की तस्वीरें व वीडियो भी हटा दिए हैं। हालांकि, नील अब भी ऐश्वर्या को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं। दोनों की शादी 30 नवंबर 2021 को उज्जैन में हुई थी।