ऐशेज़ के बाद शोर की शिकायत पर पुलिस ने सुबह 6:30 बजे रुकवाई खिलाड़ियों की अल्कोहल पार्टी
ऐशेज़ सीरीज़ खत्म होने के बाद होबार्ट के एक होटल में कुछ ऑस्ट्रेलियाई और इंग्लिश क्रिकेटर्स की अल्कोहल पार्टी को तेज़ संगीत बजाने की शिकायत मिलने पर पुलिस ने रुकवा दिया। पुलिस ने सुबह करीब 6:30 बजे खिलाड़ियों से बात की। वहीं, इंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


