ऐश्वर्या को देखने के लिए उनकी वैन के बाहर डेढ़ घंटे तक इंतज़ार किया था: इमरान हाशमी
ऐक्टर इमरान हाशमी ने एक हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वह अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के बहुत बड़े फैन हैं। इमरान ने कहा कि ऐश्वर्या को देखने के लिए उन्होंने अभिनेत्री की वैन के बाहर कम-से-कम डेढ़ घंटे तक उनका इंतज़ार किया था। बकौल इमरान, उस समय वह फिल्म 'राज़' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर रहे थे।


