ऐश्वर्या राय पर टिप्पणी करने को लेकर महिला आयोग ने बीजेपी नेता को भेजा नोटिस
महाराष्ट्र के मंत्री व बीजेपी नेता विजय कुमार गावित को राज्य महिला आयोग ने ऐश्वर्या राय पर टिप्पणी करने को लेकर नोटिस भेजकर तीन दिन में जवाब मांगा है। आयोग की अध्यक्षा रुपाली चाकणकर ने कहा कि यह महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी है। दरअसल, गावित ने कहा था कि 'मछली खाने से आंखें ऐश्वर्या जैसी खूबसूरत हो जाएंगी।'
read more at हिन्दुस्तान


