ऐसे आरोप न लगाएं राहुल गांधी: उनका माइक बंद किए जाने पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उनका माइक बंद किए जाने के आरोपों पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा, "कई सदस्य आरोप लगाते हैं कि आसन पर बैठे लोग (सभापति) उनके माइक को बंद कर देते हैं।" उन्होंने कहा, "आसन पर बैठे व्यक्ति के पास माइक का कंट्रोल नहीं होता, ऐसे आरोप न लगाए जाएं।"
read more at 'X'


