ऐसी राजनीतिक बयानबाज़ी संसद के इतिहास में चेयर से कभी नहीं की गई: बिरला से वेणुगोपाल
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर उनके (बिरला) द्वारा इमरजेंसी को लेकर दिए गए भाषण पर आपत्ति जताई है। वेणुगोपाल ने लिखा, "स्पीकर की कुर्सी से आपने भाषण में आपातकाल का ज़िक्र किया जो चौंकाने वाला था।" उन्होंने लिखा, "इस तरह की राजनीतिक बयानबाज़ी संसद के इतिहास में चेयर से कभी नहीं की गई।"
read more at हिन्दुस्तान


