ऐसे पलों को हल्के में नहीं लेती: बेस्ट ऐक्ट्रेस का नैशनल अवॉर्ड जीतने पर अभिनेत्री आलिया भट्ट
बेस्ट ऐक्ट्रेस का नैशनल अवॉर्ड जीतने पर अभिनेत्री आलिया भट्ट और कृति सेनन ने गुरुवार को अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'थैंक्यू नोट' लिखा। आलिया ने लिखा, "बहुत आभारी हूं...ऐसे पलों को हल्के में नहीं लेती। उम्मीद करती हूं कि जब तक हो सकेगा, मनोरंजन करती रहूंगी।" वहीं कृति ने कहा, "उत्साहित, बेहद खुश और आभारी हूं...विश्वास नहीं कर पा रही।"
read more at न्यूज़24 हिंदी


