Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ऑटोरिक्शा चालक ने पुणे में 18 वर्षीय लड़की को किस कर गलत तरीके से छुआ, शिकायत दर्ज

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Friday, 17 March, 2023
पुणे (महाराष्ट्र) में एक ऑटोरिक्शा चालक के खिलाफ 18 वर्षीय लड़की से छेड़छाड़ करने और जबरन उसे किस करने के आरोप में शिकायत दर्ज हुई है। बकौल पीड़िता, आरोपी ने उसका हाथ पकड़ा और गलत तरीके से छुआ। पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि आरोपी उसके मोबाइल में सचिन नाम से एक फोन नंबर सेव कर फरार हो गया।