ऑडी से दूध की डिलीवरी करते हरियाणा के युवक का वीडियो हुआ वायरल
फरीदाबाद (हरियाणा) में ऑडी से दूध की सप्लाई करते एक युवक का वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है। युवक का नाम अमित भड़ाना है व वह पहले बैंक मैनेजर की नौकरी किया करते थे। अमित के मुताबिक, कोरोना काल में उन्होंने बैंक जाना बंद कर दिया व इसी दौरान दूध की सप्लाई में भाई का हाथ बंटाना शुरू किया था।
read more at हिन्दुस्तान


