ऑन एयर फिसली शॉन पॉलक की ज़ुबान, पाक के शान मसूद को बता दिया भारत का कप्तान
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान शॉन पॉलक ने कमेंट्री करते समय गलती से पाकिस्तानी कप्तान शान मसूद को भारत का कप्तान बता दिया। पाक-अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट के पहले दिन उनकी ज़ुबान फिसल गई। पॉलक ने कहा, "यकीन नहीं हो रहा कि फैन्स चाहते हैं कि भारत के कप्तान शान आउट हो जाएं ताकि बाबर बल्लेबाज़ी करने आ सकें।"
read more at हिन्दुस्तान


