ऑनलाइन गेम खेलते हुए 22 वर्षीय पाकिस्तानी युवक को दिल दे बैठी जर्मन डॉक्टर, वहां जाकर की शादी
जर्मनी की सेल्मा नामक 26-वर्षीय डॉक्टर शादी करने के लिए पाकिस्तान के एक गांव पहुंच गई। सेल्मा गेमिंग प्लेटफॉर्म 'रोबलॉक्स' खेलते हुए पाकिस्तान के 22-वर्षीय मोहम्मद अकमल से मिली थीं और करीब 5 महीनों की ऑनलाइन बातचीत के बाद अकमल ने उन्हें प्रपोज़ किया। बकौल सेल्मा, भाषाई बाधा के बावजूद उन्हें प्यार हुआ और वह पाकिस्तान में रहना चाहती हैं।
read more at Hindustan Times


