ऑनलाइन बेटिंग ऐप केस में पूछताछ के लिए ED ने शिखर धवन को भेजा नोटिस
पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को ऑनलाइन बेटिंग ऐप केस में पूछताछ के लिए नोटिस भेजा। नोटिस में धवन से अवैध बेटिंग ऐप 1xBet के विज्ञापन की गतिविधियों में उनकी भूमिका स्पष्ट करने के लिए कहा गया है। मामले में ईडी हरभजन सिंह और युवराज सिंह से पूछताछ कर चुकी है।
read more at इंडिया टीवी


