Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले को लेकर ED ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा से की पूछताछ

short by ऋषि राज / on Monday, 22 September 2025
पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को अवैध ऑनलाइन बेटिंग ऐप 1xBet से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की। दरअसल, ईडी यह जांच कर रही है कि 1xBet ने किन भारतीय सेलेब्रिटीज़ को प्रमोशन के लिए जोड़ा। वहीं, इस मामले में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन से भी पूछताछ हो चुकी है।
read more at NewsBytes