ऑनलाइन स्मार्ट वॉच खरीदने पर एमपी में युवक को मिला ₹5 वाला साबुन, सामने आया वीडियो
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ऑनलाइन शॉपिंग साइट से स्मार्ट वॉच मंगवाने पर युवक को पार्सल में साबुन मिला है। युवक ने डिलीवरी एजेंट के सामने ही पार्सल खोलकर वीडियो बनाते हुए बताया, "₹499 की स्मार्ट वॉच मंगवाई थी...पार्सल में ₹5 वाला साबुन निकला है।" युवक ने थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है।
read more at News18 हिंदी


