ऑनलाइन धोखाधड़ी को रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार साइबर इंटेलिजेंस यूनिट का करेगी गठन
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि ऑनलाइन धोखाधड़ी की बढ़ती घटनाओं के मद्देनज़र सरकार साइबर इंटेलिजेंस यूनिट का गठन करेगी। उन्होंने कहा कि कई बार साइबर ठग अलग-अलग राज्यों और देशों से धोखाधड़ी की घटना को अंजाम देते हैं। पूर्व गृह राज्यमंत्री सतेज पाटिल ने कहा है कि भारत में 18% साइबर अपराध महाराष्ट्र में होते हैं।
read more at भाषा


