ऑनलाइन मिठाई खरीदने पर मुंबई की महिला से हुई ₹2.4 लाख की धोखाधड़ी
मुंबई (महाराष्ट्र) में रहने वाली 49-वर्षीय पूजा शाह नामक महिला ने पुलिस को शिकायत दी है कि दिवाली के लिए ऑनलाइन मिठाई खरीदते समय उनसे ₹2.4 लाख की धोखाधड़ी हुई। बकौल पुलिस, ऐप पर ट्रांजेक्शन असफल होने पर महिला ने ऑनलाइन दुकान का नंबर खोजकर कथित आरोपियों से संपर्क किया जिन्होंने क्रेडिट कार्ड नंबर व ओटीपी मांगकर रुपए निकाल लिए।
read more at भाषा


