ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए सरकार तैयार, ट्रंप के दावे का भी संसद में देगी जवाब: किरण रिजिजू
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा है कि सरकार संसद के मानसून सत्र में ऑपरेशन सिंदूर समेत प्रमुख मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान के सीज़फायर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के दावों के मुद्दे पर भी सरकार संसद में जवाब देगी। पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया था।
read more at हिन्दुस्तान


