Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'ऑपरेशन अजय' के तहत इज़रायल से 286 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची फ्लाइट

short by श्वेता भारती / on Wednesday, 18 October, 2023
इज़रायल-हमास में जारी युद्ध के बीच 'ऑपरेशन अजय' के तहत इज़रायल से पीड़ितों को निकालने वाली पांचवीं फ्लाइट 286 यात्रियों को लेकर मंगलवार को दिल्ली पहुंची। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि नेपाल के 18 नागरिकों को भी वापस लाया गया है। केंद्रीय सूचना व प्रसारण राज्यमंत्री एल मुरुगन ने एयरपोर्ट पर यात्रियों का स्वागत किया।