Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'ऑपरेशन कावेरी' में शामिल इंडिगो की पहली उड़ान 231 भारतीयों के साथ जेद्दाह से पहुंची दिल्ली

short by अनिल कुमार / on Saturday, 29 April, 2023
विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने बताया है कि 'ऑपरेशन कावेरी' में शामिल इंडिगो की पहली उड़ान हिंसाग्रस्त सूडान से बचाए गए 231 भारतीयों को लेकर जेद्दाह (सऊदी अरब) से दिल्ली पहुंची है। उन्होंने ट्वीट किया, "इस 5वीं आउटबाउंड (किसी विशेष स्थान को जाने वाली) फ्लाइट के साथ लगभग 1600 भारतीय सुरक्षित स्वदेश पहुंच चुके हैं। हमारा मिशन जारी है।"