ऑफर लेटर में देरी को लेकर केंद्र ने कर्नाटक से इन्फोसिस के खिलाफ कार्रवाई को कहा
केंद्र ने कर्नाटक सरकार को 2022-23 कैंपस प्लेसमेंट में 2,000 फ्रेशर्स को जॉइनिंग के लिए फाइनल ऑफर लेटर देने में देरी करने को लेकर इन्फोसिस पर कानूनी कार्रवाई करने को कहा है। आईटी यूनियन एनआईटीईएस ने मामले में 20 अगस्त को कंपनी के खिलाफ केंद्र से शिकायत की थी। बकौल रिपोर्ट्स, अभी 700 फ्रेशर्स को ऑफर लेटर नहीं मिला है।
read more at NewsBytes हिन्दी


