'ऑफिसर्स चॉइस' की निर्माता ₹18,800 करोड़ के मूल्यांकन पर ला सकती है आईपीओ: खबर
ब्लूमबर्ग के अनुसार, ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की, कायरन ब्रैंडी और जॉली रॉजर रम की निर्माता अलाइड ब्लेंडर्स ऐंड डिस्टिलर्स आईपीओ लाने की योजना बना रहे हैं। कंपनी की $30 करोड़ (₹2,260 करोड़ से अधिक) जुटाकर कम-से-कम $2.5 अरब (₹18,800 करोड़ से अधिक) का मूल्यांकन प्राप्त करने का लक्ष्य है। कंपनी 2022 की पहली तिमाही में शुरुआती दस्तावेज़ जमा कर सकती है।
read more at BloombergQuint


