ऑस्कर्स 2025 में 'अनोरा' ने जीता बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड
ऑस्कर्स 2025 में 'अनोरा' ने बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड जीत लिया है। वहीं, शॉन बेकर को इस फिल्म के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला है। 'अनोरा' को बेस्ट फिल्म एडिटिंग और बेस्ट राइटिंग (ऑरिजनल स्क्रीनप्ले) समेत कई अवॉर्ड मिले हैं। 'अनोरा' की कहानी ब्रुकलिन की एक स्ट्रिपर ऐनी के इर्द-गिर्द घूमती है जिसकी शादी एक प्लेबॉय से होती है।
read more at Oscars


