Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ऑस्कर्स 2025 में भारत की ऑफिशियल एंट्री के तौर पर चुनी गई फिल्म 'लापता लेडीज़'

short by Monika sharma / on Monday, 23 September, 2024
फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने सोमवार को बताया कि फिल्म 'लापता लेडीज़' को ऑस्कर्स 2025 के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री के तौर पर चुना गया है। किरण राव के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 'ऐनिमल', 'कल्की 2989 एडी' और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता 'आट्टम' समेत 29 फिल्मों में से चुना गया। फिल्म को आमिर खान ने को-प्रोड्यूस किया था।