Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ऑस्कर्स 2026 में भारत की ऑफिशियल एंट्री होगी ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर की फिल्म 'होमबाउंड'

short by Monika sharma / on Friday, 19 September 2025
फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) ने ऑस्कर्स 2026 के लिए अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म कैटेगरी में भारत की ऑफिशियल एंट्री के तौर पर फिल्म 'होमबाउंड' को भेजने का फैसला किया है। नीरज घेवान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विशाल जेठवा, ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को कान्स में भी ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी।