ऑस्कर्स की बेस्ट पिक्चर कैटेगरी के लिए किन फिल्मों को किया गया है नॉमिनेट?
ऑस्कर्स के लिए बेस्ट पिक्चर कैटेगरी में 'अनोरा', 'द ब्रूटलिस्ट', 'अ कंपलीट अननोन', 'ड्यून: पार्ट 2', 'कॉन्क्लेव' और 'एमिलिया पेरेज़' सहित 10 फिल्मों को नॉमिनेट किया गया है। इसके अलावा 'आई एम स्टिल हियर', 'निकेल बॉयज़', 'द सब्सटांस' और 'विकेड' भी शामिल हैं। गौरतलब है, स्पैनिश फिल्म 'एमिलिया पेरेज़' को कुल 13 पुरस्कारों के लिए नॉमिनेट किया गया है।


