ऑस्ट्रेलिया ने 7-7 ओवर के हुए टी20I मुकाबले में पाकिस्तान को 29 रनों से हराया
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी20I मैच में पाकिस्तान को 29 रनों से हरा दिया है। बारिश के चलते 7-7 ओवरों के हुए इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 93/4 रन का स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 64/9 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने सर्वाधिक 43 रन बनाए।
read more at ESPN हिंदी


