Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम का किया एलान

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Sunday, 10 November, 2024
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज़ के पहले मैच के लिए 13 सदस्यीय टीम घोषित की है जिसका नेतृत्व पैट कमिंस करेंगे। नेथन मैकस्वीनी और जॉश इंगलिस भी इस टीम में हैं जिन्होंने अभी तक टेस्ट डेब्यू नहीं किया है। अन्य खिलाड़ियों में ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, नेथन लायन, जॉश हेज़लवुड, मिचल स्टार्क और स्टीव स्मिथ शामिल हैं।
read more at Cricket Australia